Sarguja

CG Sex Racket : पॉश इलाके में सजता था जिस्म का बाजार, पैसे देकर पूरी होती थी हर ख्वाहिश, जानें कैसे हुआ देह व्यापार का भंडाफोड़

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से देह व्यापार का गोरख धंधा तेजी से फल फूल रहा है। प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां लोग बेखौफ होकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। पुलिस की टीम द्वारा लगातर छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है।

पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरख धंधा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में किराए के मकान का देह व्यापार का गोरख धंधा चल रहा है। देव व्यापर की सूचना मिलत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मकान के अंदर से एक महिला दलाल समेत 4 लड़कियां मिली। CSP खुद कोतवाली पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे।

महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

वहीं छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम महिला दलाल और सभी लड़कियों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस की टीम ने महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गई सभी लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कलेक्टरेट परिसर में चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अंबिकापुर : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई…

CG Breaking : रेबीज संक्रमित कुत्ते ने जिस बकरे को काटा, उसकी दे दी बलि, 400 ग्रामीणों ने किया मांस सेवन; गांव में दहशत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सरगंवा में एक हैरतअंगेज और…

CG News : समोसा खाने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत, फूड पॉइजनिंग के कारण 7 लोग अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित तातापानी महोत्सव में खाने - पीने…

1 of 9