Job - Nokari

CG Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ के इस विभाग में निकली भर्ती, जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पशु चिकित्सा विभाग में 15 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के द्वारा जारी विज्ञापन में बताया गया है कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मासिक मानदेय 18000 रुपए तय किया गया है।

11 अगस्त को शाम 5 बजे तक करें आवेदन

आपको बता दें कि यह पद 1 वर्ष के मासिक मानदेय पर भरे जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस पद के लिए 11 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि व समय समाप्त होने के बाद आवेदन माने नहीं होंगे। आवेदक को मूल प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति के साथ कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला बस्तर में जमा करना होगा।

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के लिए निर्धारित शर्तें

इन पदों के लिए निर्धारित शर्तें यह है कि कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता एवं बस्तर जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। सेवा अवधि के दौरान मानदेय में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा पूरी जानकारी बस्तर जिले की वेबसाइट पर मिल जाएगी। विस्तृत जानकारी आप खबर में नीचे दिए गए पीडीएफ में देख सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5