कांकेर : कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कठिन और लंबा अभियान शुरू किया गया, ताकि यातायात को बहाल किया जा सके। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
CG Road Accident : हाईवे पर आमने – सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत
Related Posts
CG Crime : शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, ऐसे ली जान
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ…
CG News : शादी के लिए नहीं मान रहे थे परिवार वाले, प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर कर ली आत्महत्या
कांकेर/पखांजूर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां छोटे बेठिया…
CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला
कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…
CG Rape Case : रेप पर भड़का गुस्सा 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतरी, फांसी की मांग
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म…
CG News : 30 और 31 जनवरी को नहीं होगी धान खरीदी, टोकन ले चुके किसानों को 29 को ही बेचना होगा धान, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश
कांकेर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम दौर में है, आज से महज 16 दिन बाद धान…
CG Crime : घर से 6 साल की मासूम को अगवा कर दो आरोपियों ने की दरिंदगी, नशे की हालत में पार की हैवानियत की हद, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
कांकेर : कांकेर जिले में एक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला…
CG : जिले में एक बार फिर दो गाँवों के परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू रीति – रिवाज से पूजा – पाठ कर ईसाई छोड़ अपनाया सनातन धर्म
भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण विवाद के…
CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 5 निरीक्षक समेत 277 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
कांकेर : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा तबादला हुआ है। एक निरीक्षक समेत कई…
CG Viral Video : खुल्लम – खुल्ला प्यार गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर सड़क पर घूमता रहा आशिक, VIDEO हो रहा VIRAL
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताजनक…
CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल
कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…






















