पॉलिटिक्स

CG Politics : पूर्व CM बघेल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी को बताया ढोंगी, एफआईआर दर्ज होने पर बघेल ने कहा ….

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बता दिया है। बघेल का ये बयान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर को लेकर सामने आयी है। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी को ढोंगी बताया बताने के साथ ही कहा कि…..योगी अब निम्न स्तर पर उतर आए हैं।

बघेल ने योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा कि….महंत भी 24 घंटे के लिए होता पूर्ण कालिक होता है। मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है ? पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ये बयान दल्लीराजहरा जाते समय दुर्ग में सामने आया। यहां मीडिया से बातचीत में बघेल ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर कहा कि……महंत और मुख्यमंत्री दोनों पूर्णकालिक पद हैं। ऐसे में एक व्यक्ति दोनों जिम्मेदारियां कैसे निभा सकता है ? महंत भी 24 घंटे के लिए होता है पूर्ण कालिक होता है।

मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है, दूसरी बात शास्त्रार्थ कर लें। तीसरी बात ये है कि योगी है जो एक पैर पर खड़ा नहीं हो सकता, तो वो किस बात का योगी है, ढोंगी है वो। और बघेल यहीं नही रूके उन्होने आगे यहां तक कह दिया कि पूरे उत्तर प्रदेश में महंतजी की थू-थू हो रही है। उन्होने यूपी क सीमए योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए पूछा कि….सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, तो आपके पास कौन सा सर्टिफिकेट है भाई। ये निम्नस्तर पर उतर आए हैं।

बघेल ने कहा बजट सत्र पर 15 बैठकें काफी नहीं

वहीं मीडिया से सवाल जवाब में जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने से बजट सत्र के संबंध में सवाल किया गया, तो उनहोने कहा कि…. केवल 15 बैठकों का प्रस्तावित बजट सत्र राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। 23 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण निर्धारित है। परंपरा के अनुसार अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि 24 तारीख को ही बजट पेश किया जाएगा। बघेल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इतनी जल्दबाजी किस बात की है ? क्या सरकार के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए सब कुछ एक साथ निपटाया जा रहा है ?

What's your reaction?

Related Posts

‘जेल जा चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा 5000 रुपये भत्ता’.. पहली ही कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा फैसला!…

खड़गपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को…

Breaking News : केजरीवाल का सांसद राघव चड्ढा पर एक्शन …. इस अहम पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी रोक..

नई दिल्ली : राज्यसभा में अक्सर जनहित के मुद्दे उठाने वाले आम आदमी पार्टी के युवा…

1 of 6