Janjgir - Champa

CG News : महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, डेढ़ साल का मासूम सुरक्षित

जांजगीर-चाम्पा : जिले के अकलतरा क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास शिवकुमारी नामक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसका मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

बता दें कि कल्याणपुर की आश्रित ग्राम पंचायत दर्री टांडे निवासी शिवकुमारी पति मंतराम, कुछ दिन पहले मजदूरी के लिए बाहर गई थी। वापस लौटने के बाद शुक्रवार रात को संभवतः घर में किसी विवाद के चलते वह अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई। वह कल्याणपुर और कोटमी सोनार को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से टकराने के बाद शिवकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा पटरी पर गिरकर रोता रहा।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अकलतरा रेलवे स्टेशन को सूचना दी। बच्चे को तुरंत अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत पूरी तरह सामान्य पाई गई। हैरानी की बात यह है कि बच्चे के ऊपर और आसपास से दो-तीन ट्रेनें गुजर चुकी थीं, फिर भी उसे खरोंच तक नहीं आई। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार बताया।

बताया जा रहा है कि शिवकुमारी का यह दूसरा विवाह था। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं, जबकि यह मासूम उसके दूसरे पति मंतराम से था। मंतराम की पहली पत्नी ने भी आग लगाकर आत्महत्या की थी। वर्तमान में मंतराम घर पर नहीं है। घटना की सूचना अकलतरा पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

CG Viral Video : धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, गांव में मचा हड़कंप वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब…

CG Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों…

1 of 9