Khairagarh - Chuikhadan

CG News : बांध में दर्दनाक हादसा, नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत

खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित साल्हेवारा बांध में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ईटार के रूप में हुई है,

वहीं कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) निवासी ग्राम ईटार ने बेशरम के पौधे का सहारा लेकर खुद को पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे ग्राम बरबसपुर चावल पिसाने आटा चक्की गए थे और वहां से नहाने के लिए साल्हेवारा बांध पहुंच गए, जहां नहाते समय गहराई में चले जाने से दो बच्चों के डूबने की आशंका है। कुलेश्वर ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी,

जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG News : पूर्व भाजपा विधायक पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, थाने में दर्ज करवाई FIR जाने क्या है पूरा मामला

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

1 of 3