Kondagaon

CG News : नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके में सनसनी, बाजार से नहीं लौटी थी घर

कोंडागांव : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों की लाश तैरती हुई मिली। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थीं। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार दो दिनों तक आसपास खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को अड़ेंगा नदी के किनारे पानी में दोनों महिलाओं के शव तैरते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (उम्र 57 वर्ष) और मनाय बाई (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ना महात्मा गांधी … ना राष्ट्रपति, स्कूल में लगी है यीशू मसीह की तस्वीर, मचा बवाल, शिक्षिका पर लगा आरोप

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चल रही बहस…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

1 of 3