Raigarh

CG News : स्कूल पहुंचकर शिक्षक ने किया ड्रामा, प्रधान पाठक व शिक्षकों को लगा धमकाने, थाने तक पहुंची शिकायत

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड में स्थित सेजेस लारीपानी विद्यालय में एक बार फिर हंगामे का मामला सामने आया है। विद्यालय के शिक्षक महेश राम सिदार पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने, गाली-गलौज करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी लिखित शिकायत थाना प्रभारी लैलूंगा और जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से की है तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और निलंबन की मांग की गई है।

बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही शिक्षक ने नशे की हालत में अन्य शिक्षकों के साथ विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानपाठक और अन्य स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्यों में बाधा डाली। प्रधानपाठक और शिक्षकों ने कई बार समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत शिक्षक ने किसी की नहीं सुनी। मामला इतना बढ़ गया कि विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह बाधित हो गई और बच्चों के बीच डर का माहौल बन गया।

इस घटना की सूचना तत्काल विद्यालय प्रबंधन ने थाना लैलूंगा को दी और बाद में इसकी लिखित शिकायत भी थाना प्रभारी व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को सौंपी गई है। शिकायत में विद्यालय के प्रधानपाठक ने कहा है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब उक्त शिक्षक का व्यवहार अनुशासनहीन पाया गया हो। पूर्व में भी उनके खिलाफ कई बार मौखिक चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन सुधार की जगह उनकी आदतें और बिगड़ती जा रही हैं। घटना को और गंभीर बनाते हुए, विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है।

फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि शिक्षक महेश राम सिदार नशे की हालत में विद्यालय परिसर में हंगामा करते हुए घूम रहे हैं। वहीं, आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने खुद भी नशे में अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है। विद्यालय प्रबंधन ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए शिक्षा विभाग से तत्काल विभागीय जांच और निलंबन की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

1 of 7