Raipur

CG News : गले में तार बांधकर इमारत से कूदा छात्र, मौके पर हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित भांठागांव के अवधपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुरानीबस्ती थाना पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। छात्र के इस कदम के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

1 of 49