Shakti

CG News : सरपंच पति की दबंगई शिकायत से नाराज़ होकर घर में घुसकर किया विवाद, वीडियो वायरल

सक्ती : सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ में सरपंच पति की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत के सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने गांव में अवैध मिट्टी खुदाई, अवैध बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत संबंधित विभागों से की थी। इसी शिकायत को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाया गया और डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नवविवाहिता की मौत या हत्या गले के निशान और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश ने खड़े किए सवाल

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक…

Live Susaid Video : लोगों ने देखा Live सुसाइड .. फाटक पर बाइक खड़ी कर तेज रफ़्तार ट्रेन के आगे लगा दी छलांग.. और फिर.. देखे वीडियो

सक्ती : जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 3