Bemetra

CG News : रईसजादे की डिफेंडर कार ने मचाया कहर – तीन की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को घेरा

बेमेतरा : शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक रईसजादे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात तब हुआ जब डिफेंडर कार तेज रफ्तार में शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी।

चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यापारी के घर के पास सड़क पर घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

स्थिति बिगड़ती देख सिटी कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पब्लिक ने आरोपी के घर को चारों ओर से घेर लिया, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल डिफेंडर कार एक स्थानीय व्यापारी के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कलेक्टोरेट में ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,…

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

1 of 2