Bilashpur

CG News : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी

बिलासपुर : जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। जानकारी के अनुसार, होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग और अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा समझाइश देने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

आरक्षक की वर्दी फाड़ी, महिला आरक्षक से धक्का-मुक्की

हमले के दौरान एक आरक्षक की वर्दी फाड़े जाने का भी आरोप है। इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद महिला आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में थाना प्रभारी भी हमले का शिकार हो गए और उन्हें चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

8 आरोपियों पर मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता या पुलिस पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के बीच तनाव

होली जैसे रंगों के त्योहार के दौरान हुई इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से संयम और सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए, न कि हिंसा और कानून हाथ में लेने की घटनाओं के साथ।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे…

1 of 23