Raipur

CG News : दुष्कर्म केस में फंसे नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी नहीं, कार्रवाई पर उठे सवाल, मई महीने में ही दर्ज हुई थी FIR

रायपुर : राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में सूरजपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में अब पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने 26 मई को संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उसे संरक्षण देने का काम कर रही है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी के परिजन लगातार थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

वहीं आरोपी भी पुलिस के संपर्क में बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस संबंध में पीड़िता ने राज्य के गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ अपराध दर्ज है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम ने सूरजपुर स्थित उसके निवास पर दबिश भी दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 76