Raipur

CG News : नगर निगम ने दिया बड़ा झटका, अचानक बढ़ाया यूजर चार्ज, नई रेट लिस्ट हुई जारी, जानें अब चुकाने होंगे कितने पैसे

रायपुर : राजधानी रायपुर ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नगर निगम ने जनता को बड़ा झटका देते हुए घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। निगम की तरफ से जारी की गई नई दरों के मुताबिक़, अब आम लोगों से लेकर दुकानदारों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक को पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। नई दरें 2026 के लिए तय की गई हैं।

कितना बढ़ा यूजर चार्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश सरकार ने पहली बार 2017 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज लागू किया था। इसके साथ उसी आदेश में हर तीन साल में शुल्क को बढ़ाने का प्रावधान रखा गया था। इसी के चलते अब निगम की तरफ से यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। 500 वर्ग फीट तक के मकानों का मासिक यूजर चार्ज 20 रुपए से बढ़कर 40 रुपए हो गया है। वहीं 501 से 1000 वर्ग फीट तक के मकानों के लिए 30 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए महीना तय किया गया है। 1000 वर्ग फीट से बड़े मकानों के लिए अब 80 रुपए प्रतिमाह देना होगा।

कारोबारियों को लगा झटका

वहीं, दूसरी तरफ रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी यूजर चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है। 100 वर्ग फीट तक की दुकानों के लिए शुल्क 80 रुपए से बढ़कर 180 रुपए महीना पहुंच गया है। 101 से 300 वर्ग फुट तक के प्रतिष्ठानों के लिए अब 280 रुपए और 301 से 500 वर्ग फीट तक के लिए 350 रुपए महीना देना होगा। 501 से 1000 वर्ग फीट तक के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का चार्ज 450 रुपए और 1000 वर्ग फीट से बड़े प्रतिष्ठानों का यूजर चार्ज 700 रुपए प्रतिमाह तय किया गया है। शॉपिंग मॉल के लिए भी प्रति वर्गफीट शुल्क बढ़ाया गया है। बढ़ाई गई सभी दरें नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होंगी।

आकाश तिवारी ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर साधा निशाना

वहीं इस पूरे मामले में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का बयान सामने आया है आकाश तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि, ट्रिपल इंजन की सरकार ने जनता को एक और झटका दिया है। शहर की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और अब सफाई के नाम पर भी राशि बढ़ा दी गई है। आकाश तिवारी ने आगे कहा कि, शहर में चारों तरफ गंदगी है और व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में महापौर और परिषद को यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करना चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 74