Bilashpur

CG News : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दो दुकानों तक फैली लपटें

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में आज कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रताप टॉकीज चौक के पास स्थित कपड़े की दुकान में एकाएक भड़की आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। वहीं दुकान में लगी आग पड़ोस की दो अन्य दुकानों तक फैलने से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक प्रताप चौक स्थित साक्षी फैशन नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गयी। इस आग से दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। दुकान के संचालक कृष्णा बैनर्जी ने बताया कि उन्हें आग लगने की पहली सूचना शनिवार देर रात करीब तीन बजे मिली थी। घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

लेकिन दूसरे दिन दोबारा दुकान में आग भड़क उठी है। कारोबारी ने आशंका जताई कि पिछली रात की आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी, जिसके कारण वह फिर से सुलग गई और पड़ोस की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान संचालक के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking News : तीन दिन पहले लापता हुआ था युवक नदी में तैरता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप पुलिस ने जांच की शुरू

बिलासपुर : पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम बसंतपुर से…

1 of 25