Shakti

CG News : गौठान मे बड़ा खुलासा: 200 गौ वंशों की मौत का मामला सामने आया, बीमारी और चारा की कमी बनी वजह

सक्ती : बाराद्वार से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है। नगर पंचायत बाराद्वार के गौठान में करीब 200 गौ वंशों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि गौठान में कुल लगभग 400 गौ वंश रखे गए थे, जिनमें से अब लगभग 200 ही बचे हैं, और इनमें से कई बीमार हालत में हैं। पूर्व सरकार की गौठान योजना के तहत यहां पशुओं के लिए व्यवस्था की जानी थी।

लेकिन शेड निर्माण की राशि उपलब्ध न होने पर, उस समय की नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी ने अपने अध्यक्ष निधि से शेड का निर्माण करवाया था। हर वर्ष की तरह इस साल भी किसानों की फसल बचाने के लिए गौ वंशों को गौठान में रखा तो गया, लेकिन चारे और बीमारियों से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि लगातार गौ वंशों की मौत होती रही।

मृत पशुओं को गौठान के पास ही दफनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर गौठान योजना के नाम पर वास्तविक देखभाल की जिम्मेदारी कौन लेगा?अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Accident : बड़ा सड़क हादसा – इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल…

सक्ती : मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत पोता–चरौदी नहर पुल के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

CG News : साड़ी के पर्दे में कैद जर्जर आंगनबाड़ी चबूतरे पर लटका भविष्य, …. चार साल से चबूतरे पर चल रही पढ़ाई

सक्ती : जिले के ग्राम मोहतरा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की हालत इतनी खराब है…

1 of 2