Khairagarh - Chuikhadan

CG News : मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला संक्रमण, 50 से अधिक लोग बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

खैरागढ़ : वनांचल ग्राम पंचायत गातापार जंगल के आश्रित ग्राम लिमउटोला, सांकरी और गाड़ाघाट में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक 50 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार और दवा वितरण कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, सब्जियों को गर्म पानी से धोने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लिमउटोला निवासी गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु के बाद हुए नहावन कार्यक्रम व मृत्यु भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोज के अगले दिन यानी 31 अक्टूबर से कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडादाह और सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जबकि दो को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ग्रामीण समारु गोंड, पिता सुखरू गोंड उम्र 37 वर्ष को बीती रात उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। स्वास्थ्य और पीएचई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल जांच को भेजे हैं। सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

1 of 3