Janjgir - Champa

CG News : पति – पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

जांजगीर चांम्पा : जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

CG Viral Video : धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, गांव में मचा हड़कंप वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब…

CG Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों…

1 of 9