Raipur

CG News : DSP की बेटी को किडनैपिंग व गैंगरेप की धमकी सोशल मीडिया में कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ साजिश की चैट लीक, 5 गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की चर्चित कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने न केवल सोशल मीडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर “नशा मुक्ति” नाम से संचालित एक कथित ग्रुप में कुछ युवक निवेदिता मंडावी की तस्वीरें शेयर कर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चैट्स में उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर आपराधिक साजिश की बातें भी लिखीं।

करीब दो महीने पहले इन चैट्स के लीक होने के बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। बताया जा रहा है कि जब ये आपत्तिजनक चैट्स निवेदिता तक पहुंचे, तब उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में सामने आए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

निवेदिता के परिवार की ओर से भी इस मामले में सक्रियता दिखाई गई। उनके भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पहले रायपुर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामला केशकाल थाने को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद विधिवत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के अनुसार, इंस्टाग्राम ग्रुप में अश्लील टिप्पणियां करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

ये आरोपी केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि निवेदिता मंडावी के पिता पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं, इसके बावजूद इस तरह की धमकी मिलने की घटना ने कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं की सुरक्षा और निगरानी को लेकर बहस तेज हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 61