Raipur

CG News : थाने से अपराधी फरार, सिपाही का हाथ छुड़ाकर शातिर चोर हुआ फरार, घटना के बाद मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के माना थाने से चोरी का आरोपी सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गयी है।

उधर पुलिस अधिकारी अब इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक अनिल बघेल की शिकायत पर माना पुलिस ने शुक्रवार को चंदन चेलक और उसके साथी महेश जांगड़े उर्फ ब्लेड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने धरमपुरा स्थित एक सूने मकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी की थी। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस दोनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी।

इस दौरान दस्तावेजी कार्रवाई के दौरान मौका पाकर महेश जांगड़े सिपाही का हाथ छुड़ाकर थाने से भाग निकला। बताया जा रहा है कि महेश और चंदन दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है और फरार आरोपी महेश की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र का एक आरोपी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47