Raipur

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आयोजन से जुड़ा दूसरा पोस्टर सामने आते ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं। इस पोस्टर में “लड़कियों की फ्री एंट्री” की जानकारी दी गई है, जिसे लेकर बजरंग दल ने कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन का कहना है कि इस तरह का प्रचार समाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है।

22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित है आयोजन

जानकारी के मुताबिक यह नाइट डीजे पार्टी 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित की जानी है। आयोजकों की ओर से सनी लियोनी के शामिल होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी घोषणा के बाद से कार्यक्रम को लेकर लगातार विवाद खड़ा होता जा रहा है। पहले पोस्टर के बाद अब दूसरे पोस्टर ने भी विरोध की आग में घी डालने का काम किया है।

लड़कियों की फ्री एंट्री पर जताया विरोध

बजरंग दल ने खास तौर पर पोस्टर में दी गई “लड़कियों की फ्री एंट्री” की घोषणा पर आपत्ति जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था महिलाओं को आकर्षित करने और कार्यक्रम को भड़काऊ बनाने की कोशिश है। उनका आरोप है कि यह युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाला कदम है और इससे सामाजिक मर्यादाएं प्रभावित होती हैं।

आयोजन को बताया अश्लील

बजरंग दल का कहना है कि सनी लियोनी के नाम से जुड़े इस नाइट डीजे पार्टी का स्वरूप अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हैं। बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि आयोजन की अनुमति पर पुनर्विचार किया जाए और जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम को रद्द किया जाए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस विवाद को और हवा तब मिली जब शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई और सार्वजनिक रूप से विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि वीडियो में दिखाई जा रही गतिविधियां युवाओं और समाज पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 74