Korba

CG News : HTPS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मौत

कोरबा : कोरबा के हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (HTPS) में एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी 26 वर्ष, निवासी कटनी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। सूरज दर्री में किराए के मकान में रहता था और पिछले डेढ़ साल से एमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत सीएसईबी प्लांट के कन्वेयर बेल्ट सेक्शन में वेल्डर का काम कर रहा था।

घटना के अनुसार, सूरज मेंटेनेंस के लिए कन्वेयर बेल्ट पर काम कर रहा था, तभी वह 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 22