LIFE
छत्तीसगढ

CG News : प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बादल छाए रहने के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर जिले में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, और महासमुंद दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम (कवर्धा), और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

वहीं, बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी आम जनता के लिए निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से बिना गर्म कपड़े पहने घर से न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा कि, अति आवश्यक काम होने पर ही गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। इसके साथ ही अपने आस-पास अलाव जाए रखे जिससे ठंड से बचा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

PM Kisan Yojana : पीएम आज जारी करेंगे 21वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और…

1 of 18