Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़, सिर तोड़ उखाड़ फेंकी मूर्ति, लोगों ने जताया विरोध

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रदेशवासियों की आस्था का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल तेलीबांधा चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई है, जिसके बाद इलाके में माहौल गरमा गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने मूर्ति तोड़े जाने को लेकर विरोध भी जताया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का सर तोडा फिर पूरी मूर्ति उखाड़ कर फेंक दी गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस शर्मनाक करतूत को किसने अंजात दिया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आमाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

फिलहाल मामले में जांच जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ को भगवान का दर्जा दिया गया है। यहां लोग छत्तीसगढ़ महतारी को धन धान्य की देवी के सामान पूजते हैं। ऐसे में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ किए जाने को लेकर मामला गरमा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47