Khairagarh - Chuikhadan

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है।

कमरे में पढ़ाई करने गई थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। छात्रा ने सामान्य दिनों की तरह पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक छात्रा बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे, तो उनके होश उड़ गए। छात्रा कमरे के भीतर फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पूर्व भाजपा विधायक पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, थाने में दर्ज करवाई FIR जाने क्या है पूरा मामला

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना … 13 साल की मासूम ने अपने ही 4 साल के भाई और 1.5 साल की बहन को कुएं में धकेला

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां…

1 of 2