Shakti

CG News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

सक्ती : जिले से इस वक्त एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं घटना स्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

Live Susaid Video : लोगों ने देखा Live सुसाइड .. फाटक पर बाइक खड़ी कर तेज रफ़्तार ट्रेन के आगे लगा दी छलांग.. और फिर.. देखे वीडियो

सक्ती : जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 3