Bilashpur

CG News : जंगल में सजी थी जुए की महफिल, आ धमकी पुलिस 8 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल के भीतर चल रहे संगठित जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान जुए के संचालन से जुड़े दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

मामला चौकी बेलगहना, थाना कोटा क्षेत्र के बगघरा जंगल का है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम जंगल पहुंची और घेराबंदी कर ताश से जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे थे और यह गतिविधि सुनसान जंगल में लंबे समय से चलाई जा रही थी। मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार 700 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में पता चला कि जुए का संचालन सीमावर्ती इलाकों में संगठित तरीके से किया जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध कानून और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल – डीजल की किल्लत? …. इस जिले के 8 पेट्रोल पंप अभी से ड्राई, ये वजह आई सामने

बिलासपुर : बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव…

1 of 31