Raigarh

CG : माँ की ममता हुई शर्मसार ! नाली से मिले दो नवजात शिशुओं के भ्रूण, इलाके में सनसनी जांच मे जुटी पुलिस

CG : माँ की ममता हुई शर्मसार ! नाली से मिले दो नवजात शिशुओं के भ्रूण, इलाके में सनसनी जांच मे जुटी पुलिस

रायगढ़ : शहर के हृदय स्थल रामलीला मैदान के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक नाबालिग बच्चे ने मैदान से सटी नाली में अजन्मे नवजात भ्रूण को पड़ा हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

कोतवाली थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस गंभीर घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले मैदान में खेल रहे एक नाबालिग लड़के ने नाली में कुछ संदिग्ध पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसने पाया कि वह एक भ्रूण जैसा दिख रहा है।

उसने तत्काल पास में मौजूद बड़ों को जानकारी दी, जिसके बाद यह खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वार्ड पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों, क्लीनिकों और दाई घरों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। वहीं, नाली में भ्रूण बहकर कैसे आया, इसकी जांच के लिए नाली के अन्य स्रोतों की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भ्रूण कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

1 of 8