Jashpur

CG : आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

जशपुर : जिले में मॉनसून की पहली बड़ी बिजली गिरने की घटनाओं में जानमाल का नुकसान देखने को मिला है। रविवार को बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं। पहली घटना बंबा गांव की है, जहां तेज बारिश के दौरान खेत के किनारे खड़ी एक वृद्ध महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई।

हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला खेत की निगरानी कर रही थी, तभी अचानक बिजली चमकी और सीधा उस पर गिर गई। वहीं दूसरी घटना पास ही के पसिया लघुटरी गांव में हुई, जहां बारिश से बचने के लिए एक महिला और उसकी बच्ची पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तभी तेज गर्जना के साथ वहां बिजली गिर गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।

ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बगीचा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है। मृत वृद्धा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई मुआवज़े की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय पटवारी और तहसीलदार ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, दो आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े रैकेट का खुलासा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का…

CG Crime : 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सरेराह अगवा कर किया गैंगरेप, मामला दबाने पीड़िता के परिवार को धमकाया

जशपुर : जशपुर जिले में 13 साल की मासूम के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने…

CG Breaking : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल के स्टडी रूम में मिली छात्रा …

जशपुर : जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिशनरी स्कूल में…

1 of 5