Raipur

CG: जमीन कारोबारी के घर छापेमारी, ईडी अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का मुक्की

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के लिए ईडी की टीम पहुंची हुई है. अधिकारी अलग अलग जिलों में भारतमाला स्कैम की जांच कर रही है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला.

अभनपुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम जब गोपाल गांधी के ठिकाने पर जांच कर रही थी, तभी उनके पिता सत्यनारायण गांधी और भाई जय प्रकाश गांधी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ धक्का-मुक्की की गई और अभद्र व्यवहार किया गया.

ईडी अधिकारियों ने अभनपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले की लिखित शिकायत प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभनपुर थाने में की. ईडी अफसरों ने अपनी शिकायत में बताया कि छापेमार कार्रवाई के दौरान गोपाल गांधी के पिता सत्यनारायण गांधी और उनके भाई जय प्रकाश गांधी ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया. इस दौरान अधिकारियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया गया.

गोपाल गांधी के पिता और भाई पर मामला दर्ज

अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि ED कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच में अभनपुर पुलिस जुट गई है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 76