Kanker

CG : जंवारा विसर्जन के दौरान भाजपा सांसद के शरीर पर सवार हुई देवी, फिर लगे झूमने, वायरल हो रहा वीडियो

अंतागढ़ : अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद भोजराज नाग का एक वीडियो सोशल मी​डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद नाग झूपते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति कलश विसर्जन के दौरान सांसद नाग के शरीर पर देवी आ गई और वो झूपने लगे।

दरअसल अंतागढ़ में दुर्गा नवमी पर ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग एवं क्षेत्र के दीवान, मांझी, गायता, पुजारी सहित भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान सांसद भोजराज नाग पर देवी सवार हुई, जिसके बाद वे झूपने लगे। कलश विसर्जन यात्रा के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सांसद नाग पर देवी मां सवार थी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सांसद भोजराज नाग एक बैगा भी हैं और हर साल नवरात्र में जोत विसर्जन के समय सांसद भोजराज झूपते है। बता दें कि भक्ति और शक्ति के पर्व का कल अंतिम दिन था, यानि कल दुर्गा नवमी का पर्व मनाया गया। नवमी के दिन गांव से लेकर शहरों तक ज्योति कलश विसर्जन किया गया। छत्तीसगढ़ के गांवों में ज्योति कलश विसर्जन का अलग ही महत्व होता है। ज्योति कलश और जवारा विसर्जन के दौरान गांव के लोगों के शरीर पर देवी आती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

CG Viral Video : मौत की दस्तक अहाते में सोते युवक के पास पहुंचा खूंखार भालू, 4 मिनट तक थमी रहीं सांसें, देखें पुरा वीडियो

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी…

CG News : शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप

कांकेर : जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 5