Kawardha

CG Crime : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में, लोगों ने किया थाने का घेराव

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। पंडरिया नगरपालिका क्षेत्र के घोघरा पारा में पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवक की पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान कुनाल पुरकर (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर पत्थर से लगातार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पंडरिया थाना का घेराव भी किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

CG Crime : इंसानियत शर्मसार चोरी के शक में नाबालिग बैगा बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीड़ की बेरहमी का एक दर्दनाक मामला सामने…

1 of 5