Bilashpur

CG Crime : महिला को घर ले जाकर जबरन शा​रीरिक संबंध बनाता था वि​हिप का नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : विश्व हिंदू परिषद के जिला विभाग मंत्री राजीव शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव शर्मा विश्व हिंदू परिषद का जिला विभाग मंत्री होने के साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड कंपनी का संचालक भी है।

अपने पति से अलग रह रही थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। महिला का आरोप है कि, वर्ष 2021 से राजीव शर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया। महिला के अनुसार आरोपी उसे अक्सर अपने घर ले जाता था, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने की शिकायत

इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। लगातार शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या उनके ही पार्टी के नेता …. इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी लाखो की सुपारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश…

1 of 22