Bilashpur

CG Crime : सौतेले पिता ने रिश्तों को किया कलंकित, नाबालिग बेटी के गर्भवती होने पर खुला राज मेले में भेष बदलकर भीख मांग रहा था आरोपी

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और वह गर्भवती पाई गई।

कैसे हुआ खुलासा

पीड़िता दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। खेल के मैदान में अचानक पेट में तेज दर्द होने पर हॉस्टल प्रबंधन उसे अस्पताल ले गया। डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए। नाबालिग 8 महीने की गर्भवती थी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया।

सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई

महिला पुलिस अधिकारियों ने जब पीड़िता से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की, तो उसने अपने सौतेले पिता की काली करतूतों का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि घर पर रहने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मेले में मांग रहा था भीख

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। वह पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। बिल्हा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिवरीनारायण मेले में अपनी पहचान छिपाकर और भेष बदलकर भीख मांग रहा है। बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेले में दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल…

1 of 20