Balrampur

CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, टमाटर की फसल बर्बाद होने पर पीट-पीटकर मार डाला

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम रातासिली में एक बेटे ने महज फसल बर्बाद होने के गुस्से में अपने ही पिता की बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कुसमी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप खलखो ने अपने खेत में टमाटर की फसल लगाई थी। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी उसने अपने पिता लल्लू खलखो को सौंपी थी। 6 अप्रैल को जब प्रदीप खेत पहुंचा, तो उसने देखा कि मवेशियों ने पूरी फसल को नुकसान पहुंचा दिया है। पिता के शराब सेवन और नशे की हालत के कारण फसल की सुरक्षा नहीं होने पर बेटे ने अपना आपा खो दिया। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था। इससे पहले भी चने की फसल मवेशियों द्वारा बर्बाद हो चुकी थी।

जिससे प्रदीप पहले से ही शराबी पिता की हरकत पर नाराज था। बार-बार हो रहे नुकसान और पिता की शराबखोरी को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता जा रहा था। 6 अप्रैल की शाम इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि प्रदीप ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने पिता पर लात-घूंसे और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी प्रदीप ने अपने पिता को अस्पताल नहीं पहुंचाया, बल्कि घर के अंदर कमरें में लाकर छोड़ दिया।

अंदरूनी चोटों के कारण लल्लू खलखो ने उसी दिन देर रात दम तोड़ दिया। 7 अप्रैल को मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रदीप खलखो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन…

CG Crime : शौच के लिए निकली महिला को बंधक बनाकर किया बलात्कार किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के नीलकंठपुर में शौच के लिए निकली एक महिला का हाथ खींच…

1 of 8