Raigarh

CG Crime : राम मंदिर में तोड़फोड़, राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों को नाली में फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एक राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर नाली में फेंक दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था। घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। बताया गया है कि नेगिपारा में स्थित एक छोटे से राम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ दिया और नाली में फेंक दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG Crime : धान के पैसों का विवाद बना किडनैपिंग कांड, युवक को उठाकर झारखंड ले गए आरोपी, 24 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

रायगढ़ : जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक अपहरण…

1 of 9