Balodabajar - Bhatapara

CG Crime News : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम सिंधौरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे (29 साल) के रूप में हुई है। उनका शव सोमवार (15 दिसंबर) शाम को घर के बिस्तर पर मिला। मृतका के पति राजू, जो मजदूरी करते हैं, उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को काम से लौटने पर प्रतिमा घर में अचेत अवस्था में मिली।

पहले उन्हें लगा कि वह सो रही हैं, लेकिन उठाने का प्रयास करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तत्काल गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पति ने उसी शाम ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दी।

मायके वालों ने थाने में दर्ज की शिकायत

अगले दिन सुबह मायके वाले सिंधौरा पहुंचे और बेटी की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टेम किया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दूसरी शादी को हुए थे 6 महीने

पुलिस के अनुसार, प्रतिमा राजू की दूसरी पत्नी थीं और उनकी शादी को मात्र 6 महीने हुए थे। इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था। थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने जानकारी दी कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

1 of 4