Raipur

CG Crime News : सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता की तस्वीर, चाकू के साथ दिखे नाबालिग छात्र, वीडियो वायरल

रायपुर : रायपुर के मोवा क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में कक्षा के भीतर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में तीन नाबालिग छात्र क्लासरूम के अंदर धारदार चाकू हाथ में लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य छात्र अपनी सीटों पर बैठे नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ा और उन्हें समझाइश दी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की जांच और कक्षा में निगरानी को लेकर स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 58