Kondagaon

CG Crime News : जंगल में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिन पहले निकला था बाजार

कोंडागांव : जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभरी जंगल में एक सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त भी हो गई है। बताया जाता है कि कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमी के आश्रित गांव गोविंदपुर से लगे चनाभरी के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद शव को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त लछिदर पांडेय के रूप में की गई, जो तीन दिन पहले अपने घर से बाजार जाने के नाम पर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : अफीम के बाद अब छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती, मक्के की खेत में हो रही थी खेती, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 4