Balrampur

CG Crime : भतीजे ने अपनी चाची के साथ किया दुष्कर्म, बगल में सो रहा था पति, जाने था पूरा मामला

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ शराब के नशे में धुत भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली अपनी चाची के साथ ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

मामले में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम ने बताया कि क्षेत्र में इस समय कर्मा त्योहार मनाया जा रहा है और ग्रामीण इलाकों में लोग इसी में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को आरोपी भतीजा अपनी चाची के घर गया था और वह पहले से ही नशे में धुत था। त्योहार होने के कारण उसकी चाची ने उसे हड़िया शराब पीने को दी।

शराब पीने के बाद युवक वहीं घर में सो गया। एक ओर महिला अपने पति के साथ सोई हुई थी तो दूसरे कमरे में आरोपी सो रहा था। रात लगभग 12 बजे आरोपी ने चाची के साथ बलात्कार किया। महिला की नींद खुल गई तो उसने शोर मचाया और आरोपी को लात मारकर घर से भगा दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8