Korba

CG Crime : एसपी ऑफिस के सामने होटल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश, चाकू दिखाकर कमरे में घुसा कर्मचारी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के मध्य स्थित एसपी कार्यालय के सामने मौजूद होटल ‘टॉप एन टाउन’ में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

रात 2 बजे होटल में घुसा आरोपी, चाकू दिखाकर धमकाया

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले से आए चार डॉक्टरों में से दो महिला डॉक्टर होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। रात करीब 2 बजे होटल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत राजा खड़िया नामक युवक ने खिड़की के रास्ते एक महिला डॉक्टर के कमरे में जबरन घुसपैठ की। उसने चाकू दिखाकर महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश की।

महिला डॉक्टर की हिम्मत से बची बड़ी वारदात

हालांकि, महिला डॉक्टर ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे घबरा कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी से हुई पहचान, एक युवक हिरासत में

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी की पहचान राजा खड़िया के रूप में हुई। फिलहाल एक युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

यह घटना एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित होटल में हुई है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोरबा जैसे व्यस्त शहरी क्षेत्र में महिला डॉक्टर के साथ हुई यह वारदात प्रशासनिक सतर्कता पर एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20