Surajpur

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही 4 महीने के मासूम बच्चे की जान ले ली। यह घटना जिले के जयपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय से पुलिस सहायता केंद्र में एक 4 माह के बच्चे हंसराज की मौत की सूचना मिली थी। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेमो पेश किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटना का स्थान चौकी सलका उमेश्वरपुर क्षेत्र में आने के कारण आगे की जांच वहीं स्थानांतरित कर दी गई।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आया। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने गवाहों के बयान, घटनास्थल की स्थिति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से विश्लेषण किया।जांच में सामने आया कि घटना के दिन सुबह बृंदावती (23 वर्ष) अपने घर के बाहर अपने 4 माह के बेटे को गोद में लिए खड़ी थी।

बच्चा लगातार रो रहा था। इसी दौरान उसका पति पास में खड़ा होकर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही घरेलू विवाद चल रहा था, जो खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ था।

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

बच्चे के लगातार रोने और पहले से चल रहे विवाद के कारण बृंदावती का गुस्सा बढ़ गया। इसी गुस्से में उसने अपने मासूम बेटे को जमीन पर जोर से पटक दिया। बच्चे को गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बनी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

CG News : अश्लील डांस को मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कला पूछे गए सवाल तो हंसकर बोले – मैं भी देखकर बताता हूं

बैकुंठपुर : अलग-अलग जिलों से सामने आए अश्लील डांस के मामलों की चर्चा इन दिनों…

1 of 7