Dantewada

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। जिसकी आरोपियों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गीदम थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले अमित लेकामी और दशमु के घर पर पिछले एक साल के अंदर परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों की मौत को लेकर उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था। इसी शक में एक दिन पहले दोनों चचेरे भाई अमित लेकामी और दशमु हत्या की मंशा से मेहरू यादव के घर में घुस गए।

दोनों ने धारदार चाकू से मेहरू यादव का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

CG Crime : युवती से हैवानियत ….. रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल, जख्ती हालत में तड़प – तड़त कर युवती की मौत

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज…

CG Breaking : नक्सलियों ने बेटे के बाद पिता की भी कर दी निर्मम हत्या, दहशत बनाने ग्रामीणों की कर रहे हत्या

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना…

CG : ब्रिज पर युवती का खतरनाक स्टंट वायरल, चलती स्कॉर्पियो के ऊपर बैठी युवती, फिर …. देखे वायरल वीडियो

दंतेवाड़ा : जिले में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। बारसूर के प्रसिद्ध…

1 of 2