Balrampur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की गुंडागर्दी जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुसमी एसडीएम और अन्य लोगों पर 3 ग्रामीणों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस घटना के एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात करीबन 8 से 9 के बीच की है। एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। इस मारपीट में एक ग्रामीण की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। इधर ग्रामीणों ने कहा कि वह गेहूं के खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका माइनिंग व अन्य चीजों से कोई भी संबंध नहीं है। वह सिर्फ किसान है और खेती किसानी का काम करते हैं।

इलाके में तनाव की स्थिति

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस की टीम जगह-जगह तैनात हो गई है। सर्व आदिवासी समाज के लोग भी इस घटना के बाद एकजुट हो गए हैं और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का मांग है कि उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएं। वहीं पुलिस की टीम अभी भी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। करुण डहरिया यह वही एसडीएम है, जो लगातार विवादों में रहे हैं। इससे पहले रिश्वत लेने की आरोप उन पर लगे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्रियाकलाप पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में …. पार्टी को लगा बड़ा झटका, अचानक 15 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सियासी गलियारों में मची हलचल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को…

1 of 7