Raipur

CG Breaking : “तार” फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद, आग पर काबू पाने किया जा रहा प्रयास

रायपुर : रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद एकाएक भीषण आग लग गयी। परिसर से उठती आग की ऊंची लपटें को देख मौके पर काम कर रहे मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर निकल सके। घटना की जानकारी के बाद दमकल और पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जतायी जा रही है। यही वजह रही कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।

उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है। और आसपास की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना जताई जा रही है। पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47