Raipur

CG Big Breaking News : छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल का निधन, इलाज के दौरान एम्स में ली अंतिम सांसें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांसें ली। रिटायर्ड IAS शेखर दत्त छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल रहे थे। इसके अलावे अपने प्रशासनिक कार्यकाल में वो रक्षा सचिव और डिप्टी नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर रह चुके थे। वो छत्तीसगढ़ में साल 23 जनवरी 2010 से 18 जून 2014 तक राज्यपाल रहे, शेखर दत्त 1969 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर रहे थे। वो भारतीय थल सेना में शार्ट सर्विस कमीशन अधिकारी रहे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में शौर्य के लिए उन्हें सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था।

पूर्व आईएएस शेख दत्त मध्यप्रदेश में आदिम जाति, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव रहे थे। वो काफी वक्त तक केंद्र में भी प्रतिनियुक्ति पर रहे। भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेश के रुप में दत्त ने 2003 में हैदराबाद में आयोजित हुए प्रथम एफ्रो एशियाई खेलों की मेजबानी में भूमिका निभायी। 2007 में वो रिटायर हो गये, लेकिन फिर उन्हें दो साल केलिए राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार नियुक्त किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47