Raipur

CG : विपक्ष के व्यवहार से विधानसभा अध्यक्ष नाराज, बोले, बार-बार आपलोग सदन की परंपराओं को ध्वस्त कर रहे …. फिर किया कार्यवाही स्थगित

रायपुर : निलंबन के बावजूद विपक्षी विधायक सदन से बाहर नहीं निकले और गर्भगृह में ही नारेबाजी करते रहे। विपक्ष के इस रुख की वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने तीखी नाराजगी जतायी। दरअसल गुरुवार को सदन का प्रश्नकाल काफी हंगामेदार रहा। राज्य में डीएपी (DAP) खाद की कमी पर नाराजगी जताते हुए विपक्ष ने जोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी। विपक्षी विधायकों ने गर्भगृह तक पहुँचकर प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों की भी अवहेलना की।

अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बावजूद विपक्षी विधायक सदन के बाहर नहीं गये। सदन में अमर्यादित व्यवहार पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “प्रतिपक्ष के सदस्य निरंतर असंसदीय व्यवहार कर रहे हैं और सदन की परंपराओं को ध्वस्त कर रहे हैं। यह नुकसान छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपरा का है। ”स्थिति बिगड़ती देख अध्यक्ष ने पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया। गर्भगृह में पहुँचकर लगातार विरोध कर रहे विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

निलंबन के बावजूद विपक्ष के विधायक गर्भगृह में डटे रहे और नारे लगाते रहे।सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया कि अब तक खाद वितरण का कितना लक्ष्य तय हुआ और उसमें से कितना निजी क्षेत्र और सहकारी समितियों को आवंटित किया गया है। इसके जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, “अब तक 1 लाख 72 हजार मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति हो चुकी है। डीएपी की यह समस्या केवल राज्य की नहीं, बल्कि एक वैश्विक समस्या है।

सरकार खाद आपूर्ति करने वाली कंपनियों से लगातार संपर्क में है और जल्द ही नई खेप आने वाली है। ”लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने एक बार फिर नारेबाज़ी शुरू कर दी, जिससे सदन का माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 54