Raipur

CG : ‘GATE’ की परीक्षा में पकड़ाये 6 मुन्नाभाई, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पकड़ा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा गेट में फर्जी तरीके से परीक्षा देने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। डीडी नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हरियाणा से आए छह युवकों को गिरफ्तार किया है, जो असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में बैठकर पेपर हल करने की तैयारी में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन आरोपियों को रायपुर किसने बुलाया और इसके पीछे कौन सा संगठित गिरोह सक्रिय है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल को मुखबिरों से मामले की जानकारी मिली थी। सूचना थी कि दूसरे राज्यों से कुछ युवक रायपुर पहुंचे हैं और वे गेट परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों की जगह बैठकर परीक्षा देने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी गई। रेड के दौरान आरोपियों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सच्चाई स्वीकार कर ली।

पुलिस ने उनके पास से फर्जी पहचान पत्र, एडमिट कार्ड से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि यह केवल एक परीक्षा तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित रैकेट सक्रिय हो सकता है। डीडी नगर पुलिस के मुताबिक आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या ये युवक पहले भी अन्य राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की जांच से उनके संपर्क सूत्रों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जांच का अहम विषय है कि परीक्षा में बैठने के एवज में कितनी रकम तय हुई थी और किन अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया था। इस कार्रवाई के बाद परीक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले गिरोहों पर सख्ती की संभावना बढ़ गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

1 of 48