कारोबार

जीजा और साली मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, इस बहाने लड़कियों को फंसाकर करवाते थे देह व्यापार, ऐसे हुआ पूरे मामले का पर्दाफाश

हरिद्वार : शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने हृदय विहार कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान पर छापेमारी कर दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक युवती को भी मुक्त कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान, सोफियान और एक महिला के रूप में हुई है। इनमें इरफान और महिला रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। मौके से चार मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और एक कार भी बरामद की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। सूचना थी कि हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

सोशल मीडिया के जरिए देते थे नौकरी का झांसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों से संपर्क करते थे और उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल कर ग्राहकों से पैसा वसूलते थे। पुलिस ने बताया कि मौके से मुक्त कराई गई 29 वर्षीय युवती से भी आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। उसे नौकरी का झांसा देकर कलियर से हरिद्वार बुलाया गया था। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच जारी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकैट, शॉपिंग मॉल में किराए के कमरे में हो रहा था पूरा खेल

मेरठ : मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक लोकप्रिय अस्पताल के पास स्थित एक…

Petrol Diesel Price : पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी…

1 of 4