मध्य प्रदेश

Breaking : घर में बारूद का ढेर, बनाए जा रहे थे पटाखे, धमाके से व्यापारी के बेटे की मौत

टीकमगढ़ : जिले के दिगौड़ा कस्बे में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण का खतरनाक खेल उस वक्त सामने आ गया, जब मेन मार्केट स्थित एक मकान में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में पटाखा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक, दिगौड़ा बाजार में रहने वाले पटाखा व्यापारी प्रभू दयाल कायस्थ के मकान में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद मकान की तीसरी मंजिल पर आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में व्यापारी का छोटा बेटा बंटी उर्फ जितेंद्र और मजदूर रोशन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बंटी की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनोहर सिंह मंडलोई समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध फैक्ट्री किस अनुमति के आधार पर संचालित की जा रही थी।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

1 of 30